TOP BANNER
Sponsored

धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में आंदोलन करने जा रहे किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में, गिरफ्तारी को लेकर किसान और पुलिस के बीच हुई हाथापाई

गिरिडीह : पुलिस ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने जा रहे किसान मंच के कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान किसान मंच के संयोजक अवधेश कुमार सिंह को पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार भी कर लिया। इस दौरान किसान मंच के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई भी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 22, 2022 Feb 22 34 Views
Share

गिरिडीह : पुलिस ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने जा रहे किसान मंच के कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान किसान मंच के संयोजक अवधेश कुमार सिंह को पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार भी कर लिया। इस दौरान किसान मंच के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। सैकड़ों की संख्या में किसान मंच के बैनर तले रजिस्टर 2 की मांग को लेकर न्यू समहारणालय परिसर स्थित अपर समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन करने जा रहे थे।

किसानों को गिरिडीह पुलिस प्रशासन के द्वारा पपरावंटाड़ के समीप हिरासत में लिया गया बाद में सभी को मुफस्सिल थाना लाया गया जहां सभी को पीआर बांड भरवा कर छोड़ दिया गया। इस संबंध में अवधेश सिंह ने कहा कि जिला अभिलेखागार से किसानों के रजिस्टर टू की मांग को लेकर 1 साल से संघ आंदोलन कर रहा है। कई बार जिला प्रशासन के द्वारा किसानों को रजिस्टर टू देने का आश्वासन दिया गया लेकिन अभी तक किसानों को रजिस्टर टू की प्रति नहीं दी गई है। जिससे किसानों में आक्रोश है उन्होंने कहा कि भले ही राज्य में धारा 144 लागू है लेकिन गरीब किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories