AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बच्चों की लड़ाई में हुए हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में बच्चों की लड़ाई में सोमवार की रात दो परिवार आपस में भीड़ गए. कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि नौबत खूनी संघर्ष तक जा पहुंचा और अंजाम में आखिरकार एक की जान चली गई. मृतक 50 वर्षीय मनोज साव था. मिली जानकारी के अनुसार मनोज


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में बच्चों की लड़ाई में सोमवार की रात दो परिवार आपस में भीड़ गए. कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि नौबत खूनी संघर्ष तक जा पहुंचा और अंजाम में आखिरकार एक की जान चली गई. मृतक 50 वर्षीय मनोज साव था. मिली जानकारी के अनुसार मनोज साव और किस्तो साव की नातिन मुहल्ले के एक मंदिर में खेल रही थी. इसी दौरान बच्चियों के बीच झगड़ा हो गया. वहीं बच्चियों के बीच हुए झगड़े में दोनों के परिजन आपस में उलझ पड़े.

बहसबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा इस दौरान एक पक्ष की ओर से लाठी तो दूसरे पक्ष की ओर से चाकू चला. इस दौरान मनोज साव को चाकू लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरे पक्ष से 70 वर्षीय किस्तो साव और प्रभा देवी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.

मृतक की पत्नी देवंती देवी ने आरोप लगाया कि किस्तो साव , उसके बेटे रंजित साव और घरवालों ने उसके पति पर हमला कर दिया. जिससे उसके पति की मौत हो गई. कहा कि रंजित साव ने पटक कर चाक़ू मारकर उसके पति की हत्या की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर घटना के बाद मंगलवार को पचम्बा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए घटना के बाद फरार आरोपी रंजित साव, सदर अस्पताल में इलाजरत किस्तो साव और प्रभा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा आरोपियों को जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories