TOP BANNER
Sponsored

डांडीडीह में ऑटो पलटने से सब्जी विक्रेता की हुई मौत

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह में मंगलवार की सुबह ऑटो पलटने से एक शख्स की मौत हो गई. मृतक डांडीडीह निवासी कैलाश महतो का  43 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो था. मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश महतो सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरन पोषण किया करता था. हरदिन की तरह मंगलवार को भी वह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 28, 2021 Sep 28 53 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह में मंगलवार की सुबह ऑटो पलटने से एक शख्स की मौत हो गई. मृतक डांडीडीह निवासी कैलाश महतो का  43 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो था. मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश महतो सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरन पोषण किया करता था. हरदिन की तरह मंगलवार को भी वह सब्जी खरीदने के लिए गिरिडीह बाजार आ रहा था. इसी दौरान थोड़े ही दूर में ऑटो पलट गया. जिसमें तीन लोग दब गए.  हालांकि स्थानीय लोगों ने फ़ौरन सभी को हटाया जिसमें 2 लोगों को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन प्रकाश महतो बुरी तरह घायल हो गया.

 

प्राथमिक उपचार के बाद घरवाले उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ला रहे थे. इसी बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के शव का गिरिडीह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories