TOP BANNER
Sponsored

सीएसपी संचालक के घर हुए डकैती मामले का पुलिस ने किया उद्द्भेदन, देशी कट्टा के साथ 4 गिरफ्तार

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के ग्राम नाईटांड में बीते 18 मार्च को सीएसपी संचालक के घर में हुए डकैती कांड का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. रविवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर डकैती कांड से जुड़े उद्भेदन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 11, 2021 Apr 11 45 Views
Share

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के ग्राम नाईटांड में बीते 18 मार्च को सीएसपी संचालक के घर में हुए डकैती कांड का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रविवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर डकैती कांड से जुड़े उद्भेदन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नाईटांड में 18 मार्च को सीएसपी संचालक टहलु रविदास के घर पर बम से हमला कर डकैती करने के आरोप में अपराधी राजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,जेठा मूर्म,मोहम्मद इस्लाम अंसारी और कुंवर हेंब्रम को पुलिस ने रविवार को तिसरी एवं भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर डकैती कांड को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त किए गए लोहे का बना देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, सुतली बम, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का खून लगा हुआ डंडा और लूट कांड में प्रयुक्त किए गए स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है.

MIDDLE
Sponsored

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों ने डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. कहा कि गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह 10 वर्षों का सजा काटकर जेल से बाहर आया था. वहीं जेठा मुर्मू धनवार थाना में कई कांडो का अभियुक्त है. जबकि मोहम्मद इस्लाम अंसारी पर बिरनी थाना में कई मामले दर्ज हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories