TOP BANNER
Sponsored

पिण्डाटांड व परसाटांड की सीमा पर स्थित कोरंगो नदी पुल का पिलर ढहा, आवागमन बाधित

गिरिडीह : बीतें कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कोरंगो नदी पुल के पिलर का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. पिलर के क्षतिग्रस्त होने से पुल नीचे की तरफ दब गया है और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. बता दें कि यह पुल सिकदारडीह, पिण्डाटांड व परसाटांड की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 16, 2022 Aug 16 50 Views
Share

गिरिडीह : बीतें कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कोरंगो नदी पुल के पिलर का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. पिलर के क्षतिग्रस्त होने से पुल नीचे की तरफ दब गया है और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. बता दें कि यह पुल सिकदारडीह, पिण्डाटांड व परसाटांड की सीमा पर स्थित है. पुल ढहने से तीन पंचायत के कई गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2000 में पुल का उदघाटन किया गया था. पिछले कुछ वर्षों से यह जर्जर हो गया था. इसकी सूचना स्थानीय सांसद, विधायक के साथ साथ अधिकारियों को भी दी गयी थी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और सोमवार की शाम को हुई बारिश से पुल का अधिकांश पिलर ढह गया. ग्रामीण जन प्रतिनिधि और प्रशासन से जल्द पुल मरमत्त की मांग कर रहे हैं.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories