AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिजली व्यवस्था खराब होने से लोग परेशान, बिजली संघर्ष समिति का किया गठन

सरिया : प्रखंड में लचर विद्युत व्यवस्था से लोग हलकान हैं। रविवार को सरिया के व्यवसाई, युवा व आसपास के लोगों ने लचर विद्युत व्यवस्था व विभाग के अधिकारियों की मनमानी में सुधार के लिए विद्युत संघर्ष समिति का गठन किया। समिति में सर्वसम्मति से विशाल गंभीर को अध्यक्ष, विनोद मंडल व टिंकू शर्मा को


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : प्रखंड में लचर विद्युत व्यवस्था से लोग हलकान हैं। रविवार को सरिया के व्यवसाई, युवा व आसपास के लोगों ने लचर विद्युत व्यवस्था व विभाग के अधिकारियों की मनमानी में सुधार के लिए विद्युत संघर्ष समिति का गठन किया। समिति में सर्वसम्मति से विशाल गंभीर को अध्यक्ष, विनोद मंडल व टिंकू शर्मा को उपाध्यक्ष, जिमी चौरसिया, राजू मण्डल को सचिव, अजय मोदी, शाकिर अंसारी को सह सचिव अंसारी व संजय सलूजा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

मौके पर समिति के अध्यक्ष विशाल गंभीर ने कहा कि लचर व्यवस्था का मुख्य कारण वर्षों से नहीं बदला गया बिजली तार है। कहा कि 33000 व एक 11000 केवीए का तार पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसमें विभाग की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा सकती है। कहा कि विभाग व जनप्रतिनिधियों द्वारा सरिया के लोगों को ठगा जा रहा है अभिलंब तारों को बदलने व नए सब स्टेशन से बिजली व्यवस्था बहाल करवाएं जाने की मांग को लेकर सोमवार को अधिकारियों वह जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सचिव जिम्मी चौरसिया ने कहा कि सरिया के विधायक व सांसद को इस पर संज्ञान लेने की जरूरत है। सरिया पावर ग्रिड को अभिलंब सरिया सब स्टेशन से नहीं जोड़ा गया तो समिति उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बैठक में अजय मोदी, राजू मंडल, दीपक सिंह, सचिन जैन, अंबर जैन, रवि सचदेवा, विजय मंडल, राहुल गंभीर, रमेश वर्णवाल, साहिल जैन, नीरज सलूजा, रविशंकर प्रसाद, विकास सोनी, अमन अग्रवाल, ऋषि सोनी, शंभू सलूजा, विजय मोदी, सुनील ठाकुर,महेश मोदी आदि शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories