TOP BANNER
Sponsored

वार्ड नंबर 5 मस्जिद गली के लोग पानी के लिए परेशान, पार्षद पर अनदेखी का आरोप

गिरिडीह नगर निगम का वार्ड नंबर 5 के मस्जिद गली के लोग इस भीषण गर्मी में कतरा कतरा पानी के लिए तरस रहे हैं. सैकड़ों फरियादों के बावजूद नगर निगम के मस्जिद गली में रहने वाले इन अल्पसंख्याक समाज की समस्या को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है. लोगों का आरोप है कि यहां

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 4, 2021 Mar 4 40 Views
Share

गिरिडीह नगर निगम का वार्ड नंबर 5 के मस्जिद गली के लोग इस भीषण गर्मी में कतरा कतरा पानी के लिए तरस रहे हैं. सैकड़ों फरियादों के बावजूद नगर निगम के मस्जिद गली में रहने वाले इन अल्पसंख्याक समाज की समस्या को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है. लोगों का आरोप है कि यहां के वार्ड कमिश्नर वोट नहीं देने की कीमत मस्जिद गली के लोगों का पानी रूकवा कर अपनी हैसियत दिखाने में जुटे हैं।
क्योंकि पर्व त्यौहार के दिन नलों से पानी गिरता है, लेकिन अन्य दिनों मस्जिद गली के लोग पानी की बूंद बूंद के लिऐ तरस कर रह जा रहे हैं।

मस्जिद गली के लोगों का कहना है कि स्थानीय वार्ड कमिश्नर के द्वारा कहा जाता है कि वार्ड नम्बर पाच के सभी इलाकों को निरंतर मिलता रहेगा,लेकिन मस्जिद गली में कभी पानी नहीं चलेगा।

मस्जिद गली के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बीते दिनों भाकपा माले की टीम ने भी इस इलाके का दौरा किया था. भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा और भाकपा माले नेता राजेश यादव ने लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना है और नगर निगम को भी इस इलाके में पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधा देने के लिए अल्टीमेटम दिया है. इस दौरान भाकपा माले के नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने इच्छा के अनुसार मतदान करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उसकी सजा यहां के वार्ड कमिश्नर इलाके में पानी रोक कर देते हैं तो माले मस्जिद गली इलाकों के लोगों के लिए नगर निगम से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और इलाके में पानी मुहैया कराने के लिए नगर निगम का घेराव भी करेगा।

MIDDLE
Sponsored

बहरहाल, लोकतंत्र में चुनाव जीतने के बाद निर्वाचित प्रतिनिधि किसी के साथ दुर्भावना के साथ काम करता है तो वहां के वरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को इसका पूरा ख्याल रखना चाहिए, ताकि लोगों का भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास बना रहे, लेकिन मस्जिद गली के लोग के साथ नगर निगम का यह रवैया लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories