TOP BANNER
Sponsored

उत्साह से टीका लगवा रहे हैं लोग, टीकाकरण हेतु उमड़ी लोगों की भीड़

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित उतक्रमित मध्य विद्यालय चटनियादह उर्दू में अकलीयत वेल फेयर सोसाइटी गांवां के बैनर तले प्रचार प्रसार कर कोविड 19 का वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. यहां कुल 250 लोगों का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 15, 2021 Jun 15 17 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित उतक्रमित मध्य विद्यालय चटनियादह उर्दू में अकलीयत वेल फेयर सोसाइटी गांवां के बैनर तले प्रचार प्रसार कर कोविड 19 का वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. यहां कुल 250 लोगों का टीकाकरण हुआ. हलांकि दर्जनों की संख्या में पंक्ति में खड़े लोग वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण से वंचित रह गये. इसी प्रकार माल्डा व अन्य स्थानों में भी सेंटरों पर भारी भीड़ देखी गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि मंगलवार को कुल 999 लोगों का टीकाकरण किया गया है. वैक्सीन की कमी नहीं है बुधवार को पुन: क्षेत्र में टीकाकरण का आयोजन होगा.

इस कैम्प की सफलता में सोसाइटी के जेनरल सेक्रेटरी वहाब खान सोसाइटी कार्यकारणी के सदस्य सिराज अंसारी समसीर आलम सज्जाद अंसारी मोहम्द मुस्ताक मो समसूल समेत स्थानीय बाहिया व कैलास सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.
चित्र परिचय: चटनियांदह में टीकाकरण

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories