TOP BANNER
Sponsored

रामनवमी त्योहार को लेकर पिहरा में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन, थानेदार ने दिया निर्देश

गावां : गावां प्रखण्ड अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत कार्यालय में बुधवार को आगामी राम नवमी त्योहार के मद्देजनर शांति समिति की बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान मो शब्दर अली की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार उपस्थित थे। इस दौरान विगत होली त्योहार की समीक्षा भी की

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Mar 30, 2022 Mar 30 35 Views
Share

गावां : गावां प्रखण्ड अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत कार्यालय में बुधवार को आगामी राम नवमी त्योहार के मद्देजनर शांति समिति की बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान मो शब्दर अली की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार उपस्थित थे। इस दौरान विगत होली त्योहार की समीक्षा भी की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। कहा गया कि हर समाज मे कुछ नासमझ किस्म के लोग होते हैं जो छोटी मोटी गलतियां करने का प्रयास करते है इसलिए हमलोगों को वैसे लोगो पर नजर रखने की जरूरत है ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि आगामी रामनवमी त्योहार के दौरन लाईसेंस में वर्णित व पूर्व निर्धारित रास्ते से ही जुलूस का भ्रमण होगा।नये जुलूस निकालनेवालों को अनुमंडल से अनुमती लेना आवश्यक होगा।
मौके पर पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव, मो० आलिम अंसारी, सौदागर साव, मोफिज आलम, आनंदी यादव, मो० अयूब, राजकुमार सिंह, गुलाम सरवर, नागेश्वर साव, मनोज गुप्ता, हाफिज हैदर अली, रामदास लाल, मो० छोटू, अयोध्या प्रसाद यादव, गुलाम रसूल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories