TOP BANNER
Sponsored

पड़ोसी ने आँखों में मिर्च पॉउडर डालकर महिला को पीटा

मामला तीसरी प्रखंड के भंडारी गांव का तिसरी : प्रखंड अंतर्गत भंडारी गांव में बुधवार को गीता देवी नामक महिला के आंख पर मिर्च पाउडर छिड़क कर पड़ोसी ने महिला की जमकर पीटाई कर दी । जिससे महिला घटना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर गई । कुछ लोगो के बीच बचाव के बाद गांव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 30, 2022 Mar 30 48 Views
Share

मामला तीसरी प्रखंड के भंडारी गांव का

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत भंडारी गांव में बुधवार को गीता देवी नामक महिला के आंख पर मिर्च पाउडर छिड़क कर पड़ोसी ने महिला की जमकर पीटाई कर दी । जिससे महिला घटना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर गई । कुछ लोगो के बीच बचाव के बाद गांव वालो के सहयोग से परिजनो ने इलाज हेतु राजकीय अस्पताल तिसरी लाया । जहाँ सहायक चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जनेंद्र कुमार द्वारा इलाज के पश्चात बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया ।

https://fb.watch/c49LXxocuE/

डॉक्टर ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक होने के कारण गिरिडीह रेफर किया गया है ।पीड़ित महिला के पति बिनोद महथा में बताया कि पड़ोसी रोहित तुरी , देवंती देवी , रीना कुमारी और पुनम देवी ने पुराने विवाद में उसके पत्नी गीता देवी के आंख पर अचानक मिर्च का पाउडर छिड़क दिया जिससे वह घटना स्थल पर आंख मलते मलते गीर गयी, गिरने पर उक्त लोगों द्वारा लात घुसों से बुरी तरह पिटाई किया गया है । जिसके बाद घटना स्थल से बेहोसी के हालत में इलाज हेतु राजकीय अस्पताल तिसरी लाया गया । इधर घटना के संबंध में थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories