TOP BANNER
Sponsored

पंचायत चुनाव : तीसरे चरण का मतदान हुआ संपन्न, 72. 79 प्रतिशत हुआ मतदान

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. तीसरे चरण में गिरिडीह जिले के धनवार, बिरनी और सरिया प्रखंड में वोटिंग सम्पन्न हुआ. बता दें कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर था. छिटपुट मामलों को छोड़ दें

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 24, 2022 May 24 48 Views
Share

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. तीसरे चरण में गिरिडीह जिले के धनवार, बिरनी और सरिया प्रखंड में वोटिंग सम्पन्न हुआ. बता दें कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर था. छिटपुट मामलों को छोड़ दें तो तीनों प्रखंड में मतदान शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करा लिया गया. गौरतलब है कि धनवार प्रखंड के 37 पंचायत को लेकर 504 मतदान केंद्र बनाए गये थे. वहीं बिरनी प्रखंड के 28 पंचायत के लिए 339 और सरिया प्रखंड के 21 पंचायत के लिए 258 मतदान केंद्र बनाए गये थे.

पहले मतदान फिर जलपान के स्लोगन को मानते हुए अधिकतर बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं का जुटना शुरू हो गया था. इस दौरान सभी ने बारी बारी से अपने उम्मीदों वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया. दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मतदान में धनवार प्रखंड में कुल 72.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं बिरनी में 74.13 और सरिया में 71.99 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया. वहीं तीनों प्रखंड में हुए मतदान के आकड़ों को देखें तो गांव की सरकार चुनने में 72.79 प्रतिशत लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर दिया.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories