TOP BANNER
Sponsored

भीषण गर्मी का प्रकोप, पैसा निकालने तिसरी बीओआई शाखा गयी महिला हुई बेहोश

शाखा में है पंखा ख़राब, सुविधाओं का भी है अभाव तिसरी : बैंक ऑफ इंडिया शाखा तिसरी में गर्मी के कारण बैंक आयी दो महिला ग्राहक बेहोश हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मनसाडीह पंचायत अंतर्गत तिसरो गांव की सरस्वती देवी और गम्हरियाटांड निवासी बबीता देवी पैसे निकासी के लिए सुबह ही बैंक ऑफ इंडिया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 19, 2022 Apr 19 52 Views
Share

शाखा में है पंखा ख़राब, सुविधाओं का भी है अभाव

तिसरी : बैंक ऑफ इंडिया शाखा तिसरी में गर्मी के कारण बैंक आयी दो महिला ग्राहक बेहोश हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मनसाडीह पंचायत अंतर्गत तिसरो गांव की सरस्वती देवी और गम्हरियाटांड निवासी बबीता देवी पैसे निकासी के लिए सुबह ही बैंक ऑफ इंडिया तिसरी शाखा आयी थी.

इस दौरान शाखा में अत्यधिक भीड़ रहने के कारण महिला तीन से चार घंटे लाइन में खड़ी रही और अत्यधिक गर्मी के कारण दोनों महिलाएं बेहोश हो गई. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने तत्परता दिखाते हुए पानी का छींटा मारा जिसके बाद उन्हें होश में लाया गया और फिर घर भेज दिया गया.

शाखा के ग्राहकों ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा तिसरी में ग्राहकों के लिए पेयजल की सुविधा नहीं है साथ ही निकासी काउंटर पर लगा पंखा भी खराब पड़ा है. जिसके कारण बैंक आये ग्राहकों को इस भीषण गर्मी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है . वहीं इस संबंध में शाखा प्रबंधक रोशन कुमार ने मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए वरीय पदाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories