TOP BANNER
Sponsored

वैक्सीनेशन के दौरान आ रही समस्याओं को ले बैठक का आयोजन

गावां : गावां प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में सोमवार को वैक्सीनेशन के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार उपस्थित थे। बैठक में टीकाकरण के दौरान आ रही समस्याओं व उसके समाधान पर व्यापक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 21, 2021 Jun 21 53 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में सोमवार को वैक्सीनेशन के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार उपस्थित थे।

बैठक में टीकाकरण के दौरान आ रही समस्याओं व उसके समाधान पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में टीका न लगवाने को लेकर अभी भी लोगों के मन में भ्रम है उसे दूर करने के लिए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम के साथ मिलकर चौपाल का आयोजन कर उन्हें प्रेरित किया जाएगा, अगर जरूरत पड़ा तो जिला से भी खोरठा भाषा बोलने वाली टीम को भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गावां में वैक्सीनेशन को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है जो काबिले तारिफ है। बैठक के दौरान एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा के दौरान बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अरविंद कुमार से वैक्सीनेशन से संबंधित कई तरह के सवाल पूछे जिसे चिकित्सा पदाधिकारी ने क्रमवार जवाब भी दिया।
मौके पर रमेश हांसदा, बाबूलाल हेम्ब्रम, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मो आरिफ़ अंसारी, कृष्णा पासवान, विक्कू कुमार,विरेन्द्र यादव, अनिल कुमार, श्रीराम कुमार, सुरेन्द्र सिंह ,राजेश शर्मा, प्रीति कुमारी,पंकज कुमार, अमित कुमार,सतीश मिस्त्री, वेंकटेश प्रजापति, शिवशक्ति कुमार ,नीरज कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories