AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोल ब्लॉक की नीलामी का विरोध, गिरिडीह में दिखा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने पहले दिन के हड़ताल को बताया सफल   गिरिडीह : कोयला उद्योग के निजीकरण, कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में आहूत तीन दिवसीय हड़ताल का पहला दिन गिरिडीह में भी असरदार रहा। ऑल इंडिया कोल स्ट्राइक के पहले दिन आज गिरिडीह सीसीएल एरिया में सैकड़ों लोग हड़ताल को सफल करने के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने पहले दिन के हड़ताल को बताया सफल

 

गिरिडीह : कोयला उद्योग के निजीकरण, कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में आहूत तीन दिवसीय हड़ताल का पहला दिन गिरिडीह में भी असरदार रहा। ऑल इंडिया कोल स्ट्राइक के पहले दिन आज गिरिडीह सीसीएल एरिया में सैकड़ों लोग हड़ताल को सफल करने के लिए झंडा बैनर के साथ उतरे। हड़ताल से सीसीएल गिरिडीह एरिया में जहां कोयला का प्रोडक्शन और डिस्पैच पूरी तरह ठप रहा वहीं इक्का-दुक्का को छोड़ अधिकांश कोयला श्रमिक हड़ताल में रहे।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के नए एसपी बने अमित रेणु, सुरेंद्र झा बने रांची के सीनियर एसपी

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने आज की हड़ताल को पूरी तरह सफल बताते हुए इसे केंद्र सरकार के लिए साफ संदेश बताया कि उनका तानाशाही फरमान कोयला क्षेत्र में चलने वाला नहीं है। सरकार को कमर्शियल माइनिंग, एफडीआई और कुल मिलाकर प्राइवेटाइजेशन से पीछे लौटना ही होगा। मजदूरों को उनका वाजिब अधिकार देना ही होगा। उन्होंने कहा कि अगले 2 दिन भी हड़ताल इसी तरह सफलतापूर्वक जारी रहेगा क्योंकि कोयला मजदूर, केंद्र की सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें : वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

हड़ताल के दौरान सीएमडब्लूयु नेता राजेश कुमार यादव, राजेश सिन्हा, पप्पू खान, मो. कलाम, कन्हैया सिंह, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के तेजलाल मंडल, शोभा यादव, चुड़का हांसदा, आरसीएमएस के एन पी सिंह बुल्लू, बलराम यादव, छोटन सिन्हा एवं प्रदीप दाराद, यूसीडब्ल्यूयु के देवशंकर मिश्र, सरफराज आलम एवं अशोक मिश्र, बीएमएस के प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, बी बी सिंह, सीएमयू के शिवाजी सिंह, अमित यादव, मनोज पंडित, बालकिशुन यादव तथा इंटक ददई गुट के ऋषिकेश मिश्र समेत कई अन्य इसे सफल बनाने को लेकर प्रयासरत दिखे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories