TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डी ए वी में हुआ ऑनलाइन जूनियर डांस चैंपियनशिप का आयोजन

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में बुधवार को ऑनलाइन जूनियर डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के छात्रों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर, लोगों का मन जीत लिया। इस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 8, 2021 Sep 8 36 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में बुधवार को ऑनलाइन जूनियर डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के छात्रों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर, लोगों का मन जीत लिया। इस कार्यक्रम में अदृजा मोदी ( कक्षा-2 ), अयान सेनापति, सृष्टि केडिया ( कक्षा -2 ), ध्रुव विश्वकर्मा (कक्षा -1), शानया नायक (कक्षा-1), तन्नू झा (कक्षा-1), अतुल्य स्वरूप, अभिजय, रक्षित, रौनित और लवली ने शानदार नृत्य का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस बाबत क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने कहा कि छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय के द्वारा निरंतर करवाया जाता है, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ गीत संगीत एवं नृत्य में भी छात्रों की रुचि पैदा हो और उन क्षेत्रों में वे बेहतर कर शहर और विद्यालय का नाम रोशन करें। ऐसे कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों के आपसी समन्वय से सफल हो पाते हैं। कार्यक्रम की सफलता में दोनों का सराहनीय योगदान रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories