TOP BANNER
Sponsored

BNS DAV में ऑनलाइन फ्लावर मेकिंग एक्टिविटी का हुआ आयोजन

छात्रों ने दिखाई अपनी कला गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन पेपर फ्लावर मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने अपनी कलात्मक सृजनशीलता के सहारे रंग-बिरंगे कागज

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 1, 2021 Aug 1 48 Views
Share

छात्रों ने दिखाई अपनी कला

गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन पेपर फ्लावर मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान छात्रों ने अपनी कलात्मक सृजनशीलता के सहारे रंग-बिरंगे कागज के माध्यम से अपने मित्रों को भेंट देने के लिए एक से बढ़कर एक फूल एवं फूलों के गुलदस्ते का निर्माण किया। इस अवसर नर्सरी के योगांश कश्यप, कक्षा एक के रक्षित पांडेय, रितिका गुप्ता, अनुज शर्मा अर्णव आर्यन एवं कक्षा दो के देव रंजन होता, ध्रुव विश्वकर्मा, श्रेयांश रमन कीर्ति सिंह ने बेहतरीन कलात्मक दक्षता का प्रदर्शन किया।

छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को देखकर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि “यह गतिविधियां सीसीए का हिस्सा है। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के अंदर छिपी सृजनात्मक प्रतिभा उजागर होती है। ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उसमें आत्मविश्वास का भाव जगता है। आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र होता है। यह कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं की देखरेख में संपन्न हुआ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories