TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गिरिडीह : मकर संक्रान्ति के अवसर पर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ऑनलाइन काईट मेकिंग, कविता वाचन एवं चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी सृजनात्मक कल्पना शक्ति से घर, परिवेश

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 14, 2022 Jan 14 53 Views
Share

गिरिडीह : मकर संक्रान्ति के अवसर पर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ऑनलाइन काईट मेकिंग, कविता वाचन एवं चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी सृजनात्मक कल्पना शक्ति से घर, परिवेश और आसपास की वस्तुओं तथा रंग बिरंगे कागज के सहयोग से एक से बढ़कर एक पतंग का निर्माण किया साथ ही अपने चित्रों एवं कविताओं के माध्यम से मकर संक्रांति पर्व की महत्ता को दर्शाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि शिक्षा मानव सफलता की कुंजी है और शिक्षा की जड़े प्रतिस्पर्धा पर आधारित हैं। एक बच्चा ज्ञान एवं कौशल के बिना जन्म लेता है और लगातार जीवन के हर हिस्से में प्रतियोगिताओं में भाग लेता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उनके भीतर छिपी नवीन सृजनात्मक प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए हमारे विद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। इन प्रतियोगिताओं में छात्र हिस्सा लेते हैं और अपनी दक्षता की श्रेष्ठ प्रस्तुति भी देते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories