AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दो दोस्त तिसरी : थाना क्षेत्र के खिजुरी गांव के पहले मुख्य सड़क पर पोल से टकराने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक 16 वर्षीय अमित मुर्मू था, जबकि घायल 17 वर्षीय कर्मा मरांडी है। घटना रविवार देर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दो दोस्त

तिसरी : थाना क्षेत्र के खिजुरी गांव के पहले मुख्य सड़क पर पोल से टकराने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक 16 वर्षीय अमित मुर्मू था, जबकि घायल 17 वर्षीय कर्मा मरांडी है।

घटना रविवार देर रात एक बजे की है। घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजकर शव को कब्जे में ले लिया।

बताया जाता है कि दोनों आपस में दोस्त थे। शादी समारोह में शामिल होने वे बाइक से पंडरिया जा रहे थे। अमित मुर्मू सलगाडीह व कर्मा मरांडी बदुलिया गांव का रहने वाला है।रविवार देर रात को सलगाडीह गांव के अमित मुर्मू बाइक से देर रात को घर से निकला और बदुलिया से कर्मा मरांडी को साथ लेकर पंडरिया गांव जा रहा था। इस बीच खिजुरी गांव के पहले मुख्य सड़क के किनारे पोल से असंतुलित होकर बाइक टकरा गई।जिससे बाइक चालक अमित की घटना स्थल पर मौत हो गई। कर्मा मरांडी को हाथ पैर व चेहरा में चोट लगी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर सोमवार को तिसरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अमित के सिर से पिता का साया आठ साल पहले उठ चुका था।एक छोटा भाई, छोटी बहन व मां है।इस घटना से गांव में मातम है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories