TOP BANNER
Sponsored

आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, 3 घायल

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत बरईपाट में बुधवार की देर शाम आसमान से कहर बरपी और इसके चपेट में आकर एक की मौत हो गई। वहीं तीन की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद तत्काल ग्रामीणों व समाजसेवियों द्वारा घायलों पर गोबर का लेप लगाकर ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 11, 2022 May 11 42 Views
Share

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत बरईपाट में बुधवार की देर शाम आसमान से कहर बरपी और इसके चपेट में आकर एक की मौत हो गई। वहीं तीन की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद तत्काल ग्रामीणों व समाजसेवियों द्वारा घायलों पर गोबर का लेप लगाकर ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया। जहाँ दुलियाकरम निवासी अनिल मुर्मू ने दम तोड़ दिया। वहीं बाकी तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया गया कि बरईपाट के बबुआ मरांडी, देव मरांडी, सेवाटांड़ के रशिका हांसदा व दुलियाक्रम निवासी अनिल मुर्मू सहित कुल 6 लोग बारात से लौट रहे थे तभी गाड़ी खराब हो जाने से कुछ दूरी तक ट्रैक्टर पर सवार होकर आए और फिर पैदल ही अपने – अपने गाँव जाने लगे तभी अचानक हो रही बारिश से बचने के लिए सभी बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए इसी दौरान अचानक वज्रपात हुई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories