TOP BANNER
Sponsored

डॉ. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर भंडारों में उमड़ा सैलाब, दी श्रद्धांजलि

जमुआ (गिरिडीह) : डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर बुधवार को भंडारों के जे पी के कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. कार्यक्रम में कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,भाजपा पिछड़ा मंच के प्रदेश

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 27, 2021 Jan 27 20 Views
Share

जमुआ (गिरिडीह) : डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर बुधवार को भंडारों के जे पी के कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. कार्यक्रम में कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,भाजपा पिछड़ा मंच के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह,बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव,धनवार के पूर्व विधायक गुरुसहाय महतो, भाजपा नेता सह कार्यक्रम के संयोजक परमेश्वर यादव समेत अन्य लोग उपस्थित हुए. मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके समाधी पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की. वहीं कार्यक्रम में आचार्य कन्हैयालाल द्विवेदी की भजन मंडली ने एक से बढ़ कर एक भजन गाया.

कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र कुमार राय ने कहा कि डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा कोडरमा के राजनीति के चाणक्य थे, तो रीतलाल प्रसाद वर्मा चंद्रगुप्त मौर्य. डॉ कुशवाहा ने जमीनी राजनीति की. कहा कि जब देश में कांग्रेस की आंधी चल रही थी. उस वक्त भी उन्होंने जनसंघ के दीपक को बुझने न दिया.

जमुआ के विधायक केदार हजरा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. यहां अदना सा कार्यकर्ता शीर्ष पर पहुंच सकता है. बगोदर के पूर्व विधायक नगेन्द्र महतो ने कहा कि किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे एक भी ब्यक्ति किसान नहीं हैं. कहा गणतंत्र दिवस पर हिंसा फैलाने वाले एवं तिरंगे का अपमान करने वाले देश के किसान नहीं बल्कि किसान के नाम पर देश के दामन को दागदार करने वाले गद्दार थे.

MIDDLE
Sponsored

गरीबों की आवाज़ बनकर थे मुखर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि डॉ कुशवाहा न केवल रोगों के इलाज करने वाले कुशल चिकित्सक थे बल्कि समाज की बुराइयों,कुप्रथाओं व विषमताओं को दूर करने वाले वैद्य भी थे. कहा कि ताज़िन्दगी वे गरीबों शोषितों वंचितों,गरीबों की आवाज़ बनकर मुखर रहे.

इन्होंने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को महामंत्री सुभाष सिन्हा, वरिष्ठ नेता कैलाश प्रसाद साहू,भाजपा नेता दिनेश वर्मा,महेंद्र वर्मा,शिवपूजन राम,विजय प्रसाद कुशवाहा,रामानन्द सिंह,दशरथ वर्मा,महावीर यादव रतन पांडेय,उमाशंकर चरण पहाड़ी,प्रकाश सेठ,वेदु साव,विवेक विकास, बिरन्द्र मोदी,साहेब महतो,दशरथ वर्मा,दिगम्बर प्रसाद दिवाकर ,दशरथ वर्मा,मुस्लिम अंसारी,कमरुद्दीन अंसारी,अशोक वर्मा,मनोहर यादव,उदय द्विवेदी,वकिंल विश्वकर्मा,अधीर वर्मा,धनेश्वर वर्मा ,जयमंगल राय,नकुल राय, सुबोध राय, रूपलाल रविदास,विष्णु नारायण वर्मा,सुबोध कुशवाहा, बिधायक प्रतिनिधि जमुआ लक्ष्मण महतो, सांसद प्रतिनिधि जमुआ गंगाधर वर्मा,राजेन्द्र यादव,भाजपा युवा नेता मारुतिनंदन पांडेय समेत अन्य लोगों ने सम्बोधित किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories