गावां : सरकार द्वारा लाये गए बजट को लेकर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने इसे आम आदमी के लिए निराशाजनक बताया है। उक्त बातें मंगलवार को पूर्व विधायक राज कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट में ना तो मनरेगा योजना के लिए कुछ है और ना ही गरीब जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को देखते हुए पेश किया गया है। इसके अलावा न तो किसानों के लिए किसी विशेष बजट नही बनाया गया है। यह सिर्फ व्यापक रूप से पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसके अलावा उन्होंने धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के बारे में बात करते हुए कहा कि जब से बाबूलाल मरांडी विधायक बने है तब से अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गावां प्रखंड में छह माह हो चले है बावजूद इसके ना तो बीडीओ की स्थानीय पोस्टिंग हुई है और ना ही सीओ की। वर्तमान समय में हर जगह सिर्फ भ्रष्टाचार फैला हुआ है मगर इसे कोई देखने वाला नही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को पशु शेड निर्माण करवाने के लिए 15000 की घुस देनी पड़ रही है। झारखंड सरकार द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भी चलाया गया जहां लोगों ने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास आदि के लिए आवेदन भी दिए थे। मगर बावजूद अभी तक कुछ भी नही हुआ जिसे देखते हुए व जल्द निराकरण के लिए भाकपा माले आगामी 07 फरवरी को अनुमंडल स्तरीय उपवास दिवस मनाएगी।
07 फरवरी को अनुमंडल कार्यालय में मांगों को लेकर होगा उपवास कार्यक्रम : पूर्व विधायक
गावां : सरकार द्वारा लाये गए बजट को लेकर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने इसे आम आदमी के लिए निराशाजनक बताया है। उक्त बातें मंगलवार को पूर्व विधायक राज कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट में ना तो मनरेगा योजना के
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now









