AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की प्लंबर मीट, उत्पाद गुणवत्ता पर हुई विस्तार से चर्चा

भागलपुर : शहर के बौंसी रोड स्थित पुरैनी छोटी पुल के पास सरफ़राज हार्डवेयर परिसर में निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की ओर से एक पेशेवर प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय प्लंबरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कंपनी की ओर से एरिया सेल्स मैनेजर मिस्टर अमिताभ उपस्थित रहे। वहीं


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर : शहर के बौंसी रोड स्थित पुरैनी छोटी पुल के पास सरफ़राज हार्डवेयर परिसर में निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की ओर से एक पेशेवर प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय प्लंबरों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से एरिया सेल्स मैनेजर मिस्टर अमिताभ उपस्थित रहे। वहीं आयोजन स्थल के मेजबान और सरफ़राज हार्डवेयर के प्रोपाइटर सरफ़राज ओसामा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों ने प्लंबरों से संवाद स्थापित करते हुए उत्पादों की विशेषताओं और कंपनी की कार्यशैली पर विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान कंपनी के पाइप, फिटिंग और पानी की टंकियों की गुणवत्ता, टिकाऊपन और उपयोगिता पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल से उत्पाद तैयार करती है, जिससे पाइप और टैंक्स मजबूत, लीक-प्रूफ और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। इंस्टॉलेशन में आसानी और कम मेंटेनेंस लागत को भी प्रमुख विशेषताओं में शामिल किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

प्लंबरों ने भी साझा किए अपने अनुभव

कार्यक्रम में मौजूद प्लंबरों ने भी अपने अनुभव साझा किए और उत्पादों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उपयोग के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी शिकायत सामने नहीं आई और सामग्री भरोसेमंद साबित हुई है।

 

अंत में कंपनी की ओर से सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया और भविष्य में नए उत्पादों तथा उन्नत तकनीक के साथ बाजार में बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस प्रकार का आयोजन कंपनी और प्लंबरों के बीच सहयोग और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories