TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपनाने की जरूरत : सुदिव्य कुमार सोनू

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।  नेताओं ने गांधी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 2, 2020 Oct 2 53 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।  नेताओं ने गांधी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है आज जिस तरह से सोशल मीडिया में कुछ लोग बापू के ऊपर अपशब्द लिखते है उनलोगों को एक बार गांधी जी की जीवनी पढ़नी चाहिए और उनके आदर्शो को जीवन मे धारण करना चाहिए।

वहीं गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद ने देश के लिए महात्मा गांधी के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देश की खंडित आबादी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। लेकिन वर्तमान समय में देश में धर्म संप्रदाय जाति समुदाय के नाम पर नफरत घोलकर देश को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। मगर गांधी के मानने वाले देश की एकता और अखंडता को कभी टूटने नहीं देंगे।

MIDDLE
Sponsored

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बापू के पदचिन्हों पर चलकर ही एक स्वच्छ समाज की परिकल्पना की जा सकती है। मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू , गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, नेत्री प्रमिला मेहरा, अभय कुमार, राकेश रंजन, राकेश सिंह रॉकी, पवन सिंह, चाँद रशीद, दीपक पांडेय, प्रदोष कुमार, संजीव सिन्हा, पप्पू रजक आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories