TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की हुई शुरुआत, बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की दवा

गिरिडीह : कृमि दिवस पर बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान मौके पर मौजूद 1-19 वर्ष के बच्चों/किशोरियों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 10, 2021 Feb 10 42 Views
Share

गिरिडीह : कृमि दिवस पर बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान मौके पर मौजूद 1-19 वर्ष के बच्चों/किशोरियों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई.

कार्यक्रम को लेकर सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाना है. यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 20 फरवरी तक चलाया जाएगा. जिसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों/किशोर/किशोरियों को सहिया एवं शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका द्वारा घर-घर जा कर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी.

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत जिले भर के 13 लाख बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में अभियान के शत प्रतिशत सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 1-19 वर्ष तक के बच्चे व बच्चियों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जा सकें.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories