TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1739 मामलों का किया गया निष्पादन

गिरिडीह : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर शनिवार को गिरिडीह व्यव्हार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह अध्यक्ष वीणा मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, गिरिडीह अरविंद कुमार पांडेय,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 12, 2022 Mar 12 50 Views
Share

गिरिडीह : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर शनिवार को गिरिडीह व्यव्हार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह अध्यक्ष वीणा मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, गिरिडीह अरविंद कुमार पांडेय, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, गिरिडीह अरविंद कुमार तथा जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके बाद कुल 11 पीठों के पीठासीन पदाधिकारियों द्वारा आवंटित मामलों को निष्पादित किया गया। बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में खबर बनाये जाने तक फ्री लिटिगेशन एवं लंबित कुल 1739 मामलों का निष्पादन किया जा चुका था, जिसमें 3 करोड़ 94 लाख 98 हजार रुपए की राशि संबंधित पक्षकारों को तथा राजस्व के रूप में विभिन्न विभागों को प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 रुपी इस वैश्विक महामारी के संकट काल में आमजन एवं पक्षकारों को लाभ प्रदान करने के लिए पूरे देश में आज के दिन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झालसा, रांची के द्वारा झारखंड राज्य के सभी न्यायालयों में लंबित एवं प्री लिटिगेशन मामलों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता ही है साथ ही साथ न्यायालय का बोझ भी कम होता है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories