TOP BANNER
Sponsored

शांति समिति की बैठक में एसडीएम ने कहा जबरदस्ती नहीं खेले किसी से रंग, हुडदंगियों पर रहेगी पैनी नजर

होली व शब-ए-बारात को लेकर आयोजित हुई बैठक गिरिडीह : होली व शब-ए-बारात शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवाने जाने को लेकर जिला प्रशासन मुस्तेद हो गया है. पर्व शांतिपूर्ण गुजरे इसको लेकर जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं बैठक आयोजित कर नियमों की जानकारी दी जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 12, 2022 Mar 12 56 Views
Share

होली व शब-ए-बारात को लेकर आयोजित हुई बैठक

गिरिडीह : होली व शब-ए-बारात शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवाने जाने को लेकर जिला प्रशासन मुस्तेद हो गया है. पर्व शांतिपूर्ण गुजरे इसको लेकर जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं बैठक आयोजित कर नियमों की जानकारी दी जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को नगर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह सदर एसडीएम विशालदीप खलको ने किया. वहीं बैठक में डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, शांति समिति से जुड़े सदस्य, समाजिक कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित थे. बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी को सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की जानकारी दी. वहीं मौके पर उपस्थित सदस्यों ने भी स्थानीय समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते हुए उसके निराकरण कराए जाने की मांग की.

इस बाबत एसडीएम विशालदीप खलको ने कहा कि पर्व को शांति व सद्भावना के साथ मनाए. कोई भी जबरदस्ती किसी से रंग नहीं खेले. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व में हुडदंगियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. कोई भी किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दें. कहीं कुछ गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories