TOP BANNER
Sponsored

नाबार्ड ने जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

गिरिडीह : नाबार्ड के द्वारा बुधवार को गिरिडीह के एक स्थानीय होटल में जलवायु परिवर्तन पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए नाबार्ड गिरिडीह के डीडीएम आशुतोष प्रकाश ने कहा कि जलवायु परिवर्तन वैश्विक महामारी की तरह फैल रहा है । कल कारखानों और सड़क

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 24, 2021 Mar 24 39 Views
Share

गिरिडीह : नाबार्ड के द्वारा बुधवार को गिरिडीह के एक स्थानीय होटल में जलवायु परिवर्तन पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए नाबार्ड गिरिडीह के डीडीएम आशुतोष प्रकाश ने कहा कि जलवायु परिवर्तन वैश्विक महामारी की तरह फैल रहा है । कल कारखानों और सड़क पर बढ़ती गाड़ियों से पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़ने से तेजी से जलवायु में परिवर्तन हो रहा है जिससे सुखाड़,बाढ़ सुनामी,भूकंप की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से पूरा विश्व चिंतित है और इससे मानव जीवन, कृषि उपज, जीव जंतु पर कम प्रभाव पड़े इसके लिए लोगों में जागरूकता की जरूरत है । कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ देवकांत प्रसाद ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर अब स्थानीय स्तर तक पहुंच चुका है । इसके कारण जल स्तर नीचे जा रहा है । पानी को बचाने के लिए किसान ज्यादा से ज्यादा ड्रीप इरिगेशन सिस्टम को अपनायें । कार्यशाला में मुख्य रूप से बैंक ऑफ़ इंडिया गिरिडीह शाखा के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार, विभिन्न प्रखंडों के किसान ,एफपीओ और एनजीओ ने भाग लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories