TOP BANNER
Sponsored

वार्ता के बाद झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ गिरिडीह इकाई का आंदोलन स्थगित

गिरिडीह : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ गिरिडीह जिला शाखा की एक बैठक रविवार को कचहरी प्रांगण स्थित महासंघ भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता वशिष्ठ कुमार सिंह ने की। बताया गया कि सोलर लाइट मामले में लगातार पंचायत सचिवों पर हो रही प्राथमिकी एवं एक मुस्त सोलर लाइट की अतिरिक्त राशि जमा करने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 8, 2020 Nov 8 56 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ गिरिडीह जिला शाखा की एक बैठक रविवार को कचहरी प्रांगण स्थित महासंघ भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता वशिष्ठ कुमार सिंह ने की।

बताया गया कि सोलर लाइट मामले में लगातार पंचायत सचिवों पर हो रही प्राथमिकी एवं एक मुस्त सोलर लाइट की अतिरिक्त राशि जमा करने के बिंदु पर पंचायत सचिवों ने 10 नवंबर को प्रदर्शन एवं 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। मगर शनिवार की शाम उपायुक्त से उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से वार्ता हुई जिसके बाद यह निर्णय हुआ कि पंचायत सचिवों पर एफआइआर नहीं दर्ज होगा। वहीं किस्तबार धीरे-धीरे पंचायत सचिव पैसा जमा करेंगे।

यह भी बताया गया कि मामला न्यायालय में है न्यायालय के फैसले के अनुसार तदअनुरूप कार्यवाही होगी। इसके साथपंचायत में कूप खुदाई से पहले सामग्री क्रय करने के मुद्दे पर संगठन ने आपत्ति प्रकट किया तो सहमति बनी कि कूप खुदाई के बाद सामग्री क्रय की जाएगी। वार्ता में राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन, जिला महामंत्री लखन प्रसाद रजक, अनूप कुमार सिन्हा, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored

बताया गया कि आज की बैठक में सर्वसम्मति से 12 बिंदुओं पर सहमति प्रकट करते हुए तत्काल आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्रीय कर्मचारी राज्य कर्मचारी समन्वय समिति के आह्वान पर समूचे भारत में केंद्र सरकार के कर्मचारी मजदूर विरोधी नीति के विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, तमाम अनुबंध, संविदा कर्मी, दैनिक वेतन भोगी सभी विभागों में नियमित सेवा की गारंटी को लेकर विरोध सभा 26 नवंबर को करने का फैसला लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, रूपलाल महतो, यमुना हजाम, तैयब अंसारी, जानकी महतो, इंद्रजीत महतो, लक्ष्मण प्रसाद, देवजन मरांडी, सुनील कुमार पांडेय, लालजीत धोबी,जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories