TOP BANNER
Sponsored

माँ ने अपनी बेटी को मार दी गोली,मौके पर मौत, बेटी की शादी को लेकर नाराज थी माँ

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें एक लड़की की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि लड़की की माँ ने ही बेटी को गोली मार दी है। यह घटना बगोदर बाजार अंतर्गत हरिजन टोले में घटी। शाम होते ही घटना को अंजाम दिया गया। युवती को घर के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 6, 2024 Jan 6 39 Views
Share

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें एक लड़की की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि लड़की की माँ ने ही बेटी को गोली मार दी है। यह घटना बगोदर बाजार अंतर्गत हरिजन टोले में घटी। शाम होते ही घटना को अंजाम दिया गया। युवती को घर के अंदर गोली मारी गयी है।इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस ने आरोपी माँ को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जिस लड़की को गोली मारी गई वह अल्पसंख्यक समुदाय से है। घटना के बाद हरिजन टोले में लोगों की भीड़ जमा हो गयी है।

पुलिस मौके पर पहुँच गई है।प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि लड़की की शादी से माँ नाराज थी।वहीं गोली मारने के बाद महिला बेहोश हो गई है।उसका इलाज कराया जा रहा है।महिला के होश में आने के बाद ही पूछताछ किया जाएगा।महिला ने घटना के तुरंत बाद पिस्टल कहीं छुपा दी है।

इधर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।लोगों में तरह तरह की चर्चाएं भी होने लगी है।पुलिस की कार्रवाई जारी है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories