TOP BANNER
Sponsored

दुधमुंहे बच्चे की मां ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाने में दिया आवेदन

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. घटना को लेकर पीड़ित महिला ने पचंबा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पचंबा थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पीड़िता ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 16, 2021 Feb 16 23 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. घटना को लेकर पीड़ित महिला ने पचंबा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पचंबा थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि पड़ोसी भागीरथ वर्मा बिजली ठीक करने के बहाने से उसे घर में घूसा. इस वक्त उसके घर पर कोई भी पारिवारिक सदस्य नहीं थे. इसके बाद वह बिजली ठीक करने छत पर गया. इसी बीच वह कमरे में अपने दुधमुंहे बच्ची को दूध पिला रही थी. इसी बीच भागीरथ वर्मा उसके कमरे में घूस गया और बच्ची को छिनकर ज़मीन पर फेंक दिया. वहीं मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म करने लगा. विरोध करने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी. इसी बीच उसके ससुर आगए और आरोपी भागीरथ को पकड़कर हो हल्ला किया.

हो-हल्ला पर आसपास के लोग जुटे. वहीं सूचना पर मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पंचायती कर मामले को सलटाने की बात कही. वहीं मुखिया ने पंचायत के नाम पुरे परिवार का हस्ताक्षर लेकर, ठेपा भी लिया. इसके बाद मुखिया ने आरोपी भागीरथ को घर से भगा दिया.

MIDDLE
Sponsored

घटना के बाद आरोपी भागीरथ वर्मा अपने 7 सहयोगियों के साथ दुबारा रात के 10 बजे आया और मारपीट कर घर के सामान को तोड़ दिया. इसी बीच पचम्बा पुलिस को सूचना दी गई. तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जान बचाया. मारपीट में ससुर घायल हो गये. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इधर, इस मामले में पचम्बा थाना प्रभारी नितीश कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories