AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

छठियारी के पार्टी में मछली खाकर एक दर्जन से अधिक लोग बीमार, सदर अस्पताल व प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है इलाज

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित गिन्धो गांव में मछली खाने से एक शख्स समेत एक दर्जन से अधिक बच्चों का बीमार हो जाने का मामला सामने आया है. फिलहाल गंभीर अवस्था में एक शख्स व 8 बच्चों को गिरिडीह सदर अस्पताल व अन्य कुछ बच्चों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित गिन्धो गांव में मछली खाने से एक शख्स समेत एक दर्जन से अधिक बच्चों का बीमार हो जाने का मामला सामने आया है. फिलहाल गंभीर अवस्था में एक शख्स व 8 बच्चों को गिरिडीह सदर अस्पताल व अन्य कुछ बच्चों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार छठियारी के पार्टी में इन सभी ने मछली को खाया था जबकि कुछ ने मछली को घर लाकर आज सुबह इसे खाया था.जिसके बाद सभी को उल्टियां आने लगी और स्थिति बिगड़ने लगी. इसके बाद हो हल्ला होने पर किसी को सदर अस्पताल तो किसी को निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बीमार लोगों में 45 निर्मल साव, 3 वर्षीय गौतम कुमार, 11 वर्षीय शिवम् कुमार, 08 वर्षीय गोविन्द कुमार, 08 वर्षीय आंचल कुमारी, 11 वर्षीय छाया कुमारी, 12 वर्षीय रानी कुमारी, 13 वर्षीय आरती कुमारी शामिल है. घटना से गांव में हडकंप का माहौल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories