TOP BANNER
Sponsored

गुमशुदा व्यवसाई पुत्र को सरिया पुलिस ने रांची से किया बरामद

सरिया : थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से गायब बच्चे को पुलिस ने तत्परता के साथ 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. बच्चे की बरामदगी रांची से की गई है. इस बाबत बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने प्रेसवार्ता कर बताया गया कि झंडा चौक निवासी श्याम शर्मा ने मंगलवार की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 3, 2021 Mar 3 51 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से गायब बच्चे को पुलिस ने तत्परता के साथ 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. बच्चे की बरामदगी रांची से की गई है. इस बाबत बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने प्रेसवार्ता कर बताया गया कि झंडा चौक निवासी श्याम शर्मा ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे आवेदन देकर अपने 16 वर्षीय पुत्र वंश शर्मा की गुमशुदगी की सूचना दी थी. बताया था कि सोमवार की दोपहर 3 बजे उनका पुत्र ट्यूशन पढ़ने निकला था. उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला.

इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात के नेतृत्व में एक टीम गठित कर खोजबीन शुरू करवाया. इसी बीच सूत्रों से बच्चे को रांची में देखें जाने की सूचना मिली. सूचना पर सरिया पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से सम्पर्क स्थापित किया और फिर एक टीम रांची गई और बच्चे को बरामद कर लिया परिजनों को सौंप दिया.पूछताछ में जानकारी मिली की वह स्वयं ट्रेन पकड़कर रांची चला गया था.

इधर, मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए लोगों में कानून का विश्वास बढ़ा है. इस मामले को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने एसडीपीओ समेत पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापन किया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories