TOP BANNER
Sponsored

गहन स्वास्थ्य सर्वे को ले हुई बैठक, कोरोना लक्षण दिखने वाले मरीजों को सूचीबद्ध करने का निर्देश

गिरिडीह : गहन स्वास्थ्य सर्वे को ले रविवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमपी डब्लू, एएनएम और सीएचओ के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने बैठक की। बैठक में 25 मई से 5 जून तक चलने वाले गहन स्वास्थ्य सर्वे को लेकर सभी एएनएम और एमपी डब्लू को घर-घर जाकर संभावित कोरोना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 23, 2021 May 23 49 Views
Share

गिरिडीह : गहन स्वास्थ्य सर्वे को ले रविवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमपी डब्लू, एएनएम और सीएचओ के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने बैठक की। बैठक में 25 मई से 5 जून तक चलने वाले गहन स्वास्थ्य सर्वे को लेकर सभी एएनएम और एमपी डब्लू को घर-घर जाकर संभावित कोरोना लक्षण दिखने वाले लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद सभी को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून तक घर-घर जाकर वस्तुस्थिति का सर्वे एवं कोरोना जांच किया जाना है।

जिसमें संभावित बुखार, सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों का कोरोना जांच करना है। जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें नजदीकी पंचायत भवन व स्कूलों में आइसोलेट किया जाना है। जिसे लेकर सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक के तत्पश्चात कोरोना एवं वैक्सीनेशन के जागरूकता व प्रचार प्रसार के लिए सामग्रियों का भी वितरण किया गया।
मौके पर बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल, बिटीटी राजदा खातून, उषा देवी, बीडीएम गंगा राणा, राजीव कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories