TOP BANNER
Sponsored

राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान को लेकर की गई बैठक

गिरिडीह : भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक दिलीप वर्मा के आवास पर गुरुवार को राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान को लेकर बैठक की गई. बैठक में आर एस एस के विभाग प्रचारक कुणाल कुमार, विभाग व्यवस्था प्रमुख संजीव व भाजपाई नेता उपस्थित थे. इस दौरान बैठक में जनता से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा धन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 18, 2021 Feb 18 40 Views
Share

गिरिडीह : भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक दिलीप वर्मा के आवास पर गुरुवार को राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान को लेकर बैठक की गई. बैठक में आर एस एस के विभाग प्रचारक कुणाल कुमार, विभाग व्यवस्था प्रमुख संजीव व भाजपाई नेता उपस्थित थे. इस दौरान बैठक में जनता से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा धन राशि अयोध्या पहुंचे और भव्य राम मंदिर निर्माण हो इन सभी मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया.

 

मौके पर आरएसएस विभाग प्रचारक ने कहा कि प्रत्येक हिंदुओं के घरों तक पहुंचकर धन राशि संग्रह कर अयोध्या पहुंचे और सभी हिंदुओं का सपना पूरा हो इसको लेकर बैठक किया गया. वहीं भाजपा जिलाअध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि कई वर्षों के बाद सभी सनातन हिन्दुओं का सपना पूरा होने जा रहा. जोर शोर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी का मंदिर निर्माण प्रगति पर है. बीजेपी की ओर से धन राशि संग्रह के लिए एक अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी हिंदुओ के घरों तक पहुंचकर इच्छा अनुसार धन संग्रह किया जाएगा.

 

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, दिलीप वर्मा, कामेश्वर पासवान, अशोक उपाध्याय, सुभाष सिन्हा, ओम प्रकाश, बैद्यनाथ वर्मा, डॉक्टर राजेश पोद्दार, महेंद्र वर्मा, उत्तम लाला, एजाज अहमद सोनू, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत मरांडी,एससी मोर्चा अध्यक्ष रण बहादुर पासवान आदि उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories