TOP BANNER
Sponsored

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गिरिडीह : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे जोश एवं उत्साह से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों, सभी संबंधित अधिकारियों एवं अन्य गणमान्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। निर्णय लिया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 11, 2021 Jan 11 21 Views
Share

गिरिडीह : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे जोश एवं उत्साह से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों, सभी संबंधित अधिकारियों एवं अन्य गणमान्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

निर्णय लिया गया कि गिरिडीह जिले में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गिरिडीह स्टेडियम में पूर्वाह्न 09 बजे झंडोत्तोलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में एक्सेस कंट्रोल का अनुपालन करते हुए भव्यता के साथ गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पुरे कार्यक्रम का खाका तैयार करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक के दौरान कोविड-19 को देखते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को समुचित ढंग मनाए जाने को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य समारोह में राष्ट्रगान शिक्षिकाओं के द्वारा किया जाएगा। सभी स्थानों पर सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, सेनिटाइजेशन आदि कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

MIDDLE
Sponsored

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आउटडोर स्टेडियम में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में आने वाले सभी व्यक्तियों का जांच व थर्मल स्कैनिंग किया जाएगा। तत्पश्चात ही अंदर आने की अनुमति दी जाएगी। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। इसके अलावा झंडोत्तोलन समारोह में मंच पर सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों तथा संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

कोविड-19 के मद्देनजर आमंत्रित करते समय ध्यान रखा जाए कि कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति समारोह में भाग ना लें। उन्होंने कहा कि आमंत्रित सभी आगंतुकों द्वारा मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी मानदंड आदि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था करते हुए कुर्सियों के बीच 2 गज की दूरी मानदंड का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए कार्यक्रम स्तर पर डबल सीटर सोफा को नहीं लगाया जाए। गैलरी में बैठने वाले सभी व्यक्तियों के द्वारा मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी मानदंड से संबंधित अन्य सभी दिशा निर्देश का पालन अनिवार्य होगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories