TOP BANNER
Sponsored

प्रसूता व बच्चे की मौत मामले की जांच शुरू, लक्ष्मीबथान पहुंचा प्रशासनिक महकमा

गावां : शुक्रवार की शाम प्रसव पीड़ा से तड़प कर महिला व जन्म लेने वाले बच्चे की मौत के मामले की जांच को लेकर शनिवार को प्रशासनिक टीम तिसरी स्थित मृतिका के घर लक्ष्मीबथान पहुंची. वहीं गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया. टीम में एसडीएम धीरेन्द्र कुमार सिंह, तिसरी बीडीओ सुनील प्रकाश, गावां

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 27, 2021 Feb 27 41 Views
Share

गावां : शुक्रवार की शाम प्रसव पीड़ा से तड़प कर महिला व जन्म लेने वाले बच्चे की मौत के मामले की जांच को लेकर शनिवार को प्रशासनिक टीम तिसरी स्थित मृतिका के घर लक्ष्मीबथान पहुंची. वहीं गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया. टीम में एसडीएम धीरेन्द्र कुमार सिंह, तिसरी बीडीओ सुनील प्रकाश, गावां बीडीओ मधु कुमारी, सीओ अरुण कुमार खलको, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सत्यवर्ती हेम्ब्रम शामिल थे. इस दौरान अधिकारियों को भी इस दुर्गम स्थान में पहुँचने के लिए 4 किलोमीटर पैदल जाना पड़ा. मौके पर अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बातचीत की. वहीं ग्रामीणों से भी स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर उसके निदान की बात कही.

इधर, जांच को पहुंचे प्रशासिनक अधिकारियों ने गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. इस दौरान नवनियुक्त चिकित्सक आज भी गायब मिले. इस बाबत एसडीएम ने कहा कि यहां रास्ते की सबसे बड़ी समस्या है. इस संबंध में वन विभाग से बात कर रास्ता बनवाने का प्रयास किया जायेगा. पेयजल की समस्या न रहे इसको लेकर बीडीओ को कुआं बनवाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि गांव में कोई सेविका नहीं है. वहीं सहिया भी 4 किलोमीटर की दुरी पर है. कहा कि सहिया को प्रसव को लेकर सूचना नहीं दी गई थी. वहीं नवनियुक्त चिकित्सक के केंद्र पर नहीं मिलने पर कार्यवाही की बात कही.

कुल मिलाकर कहें तो सुरजी के मौत के बाद प्रशासनिक अमला जगा है. और उम्मीद है विकास से कोसों दूर इस गांव में सुरजी के मौत के बाद हालात में सुधार हो. गावां से सागर गुप्ता की रिपोर्ट.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories