AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीओ समेत कई पदाधिकारी रहे नदारत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने जताया नाराजगी

गावां : गावां प्रखंड स्थित बिश्नीटीकर हाई स्कूल में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव, प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम व बीईईओ प्रभाकर कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित बिश्नीटीकर हाई स्कूल में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव, प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम व बीईईओ प्रभाकर कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड, राजस्व विभाग टीकाकरण, पशु चिकित्सा, सुकन्या योजना

समेत विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान कार्यक्रम में पंचायत के सभी वार्डों के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना में जो भी फरियादियों का आवेदन लिया गया है उनसभी आवेदन पर शीघ्र ही समाधान किया जाए। ताकि इन योजनाओं का लाभ सीधे आम ग्रामीणों को मिल सके। वहीं प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि इस कार्यक्रम में सरकार द्धारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट ग्रामीणों को दिया जा रहा है। प्रखंड में चल रहे शत-प्रतिशत कोविड-19 का टीकाकरण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह ग्रामीणों से किया ताकि जल्द से जल्द लोगों को बढ़ते कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। इधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज कुमार ने कहा कि सरकार आपके द्वार के इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी, सीडीपीओ समेत कई पदाधिकारी नदारत थे। जिससे उन विभाग से संबंधित समस्याओं का निष्पादन नहीं किया जा सका और फरियादी निराश होकर लौट गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories