Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोश में सड़क जाम

146
Below feature image Mobile 320X100

मुआवजा की मांग

जमुआ : थाना क्षेत्र के मदनपुरा में सोमवार की सुबह हुए एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यहां करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कैलाश महतो का 35 वर्षीय पुत्र प्रभु वर्मा था। 

 

मिली जानकारी के अनुसार प्रभु वर्मा सोमवार की सुबह धान की फसल देखने खेत गया था। इसी दरम्यान रास्ते में पहले से टूट कर गिरे 11 हजार हाई वोल्टेज करंट की जद में आगया। घटना के बाद तत्काल उसे जमुआ रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना से परिजन समेत स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना के आक्रोश में मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

 

इधर सड़क जाम की सूचना पर जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचें वहीं बिजली विभाग के जेई दुर्गेश नंदन सहाय भी मौके पर पहुंच लोगों को समझाने का काम कर रहे हैं। खबर लिखें जाने तक सड़क जाम लगा हुआ है।

देखें न्यूज़ बुलेटिन https://facebook.com/449946883816125

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

<>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250