TOP BANNER
Sponsored

अयोग्य कार्डधारी कर दें राशन कार्ड सरेंडर, वरना होगी कार्रवाई : डीएसओ

गिरिडीह : संपन्न व्यक्तियों के नाम लाल कार्ड या अंत्योदय कार्ड की छानबीन तेज कर दी गई है। जो भी अयोग्य राशन कार्ड धारी हैं उन्हें कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि वह राशन कार्ड सरेंडर कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में डीएसओ डॉ. सुदेश ने सोमवार को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 22, 2020 Jun 22 50 Views
Share

गिरिडीह : संपन्न व्यक्तियों के नाम लाल कार्ड या अंत्योदय कार्ड की छानबीन तेज कर दी गई है। जो भी अयोग्य राशन कार्ड धारी हैं उन्हें कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि वह राशन कार्ड सरेंडर कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में डीएसओ डॉ. सुदेश ने सोमवार को शहरी क्षेत्र के कई मुहल्लों में राशन कार्डधारियों की जांच की।  उन्होंने बताया कि सूचना मिल रही थी कई ऐसे लोग हैं जो सम्पन्न होते हुए राशन कार्ड बनवाकर इसका लाभ उठा रहे हैं। इसी को लेकर आज जांच की गई।

इसे भी पढ़ें : प्रतिबंध के बावजूद दुकानों में बेचा जा रहा था गुटखा, की गई कार्रवाई

डीएसओ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अयोग्य राशन कार्डधारी और संपन्न व्यक्तियों की जांच की जा रही है। क्योंकि सूचना मिल रही थी कि कई संपन्न लोगों के नाम लाल और  पीला कार्ड बन गया है। ऐसे सक्षम लोग जो राशन कार्ड रखने की अहर्ता नहीं रखते हैं बावजूद इसके गलत जानकारी देकर राशन कार्ड रखे हुए है। आपूर्ति विभाग ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहा है। अयोग्य राशन कार्डधारियों, संपन्न व्यक्तियों को नियम विरुद्ध राशन कार्ड बनवाने, आम नोटिस के बाद भी राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने के विरुद्ध कार्रवाई शुरू किया गया है।

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़ें :घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया एसआई, धनबाद एसीबी ने की कार्रवाई

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories