AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध माइका कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई, वन विभाग ने अवैध माइका लदा ट्रैक्टर किया जब्त

तिसरी : वन विभाग की टीम ने शनिवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी से अवैध माइका लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। बताया जाता है कि वन क्षेत्र पदाधिकारी को मिले गुप्त सूचना पर टीम गठित कर अवैध माइका परिवहन के विरुद्ध छापमारी की गई थी। जिसमें अवैध माइका का परिवहन किए जा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 24, 2023 Jun 24 49 Views
Share

तिसरी : वन विभाग की टीम ने शनिवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी से अवैध माइका लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। बताया जाता है कि वन क्षेत्र पदाधिकारी को मिले गुप्त सूचना पर टीम गठित कर अवैध माइका परिवहन के विरुद्ध छापमारी की गई थी। जिसमें अवैध माइका का परिवहन किए जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है हालांकि ट्रैक्टर चालक व अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे।

 

फ़िलहाल वन विभाग ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।जब्त ट्रैक्टर तिसरी के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। इस कार्यवाई में मुख्य रूप से वन उप परिसर पदाधिकारी अभिमित राज, मुकेश दास, दिनेश दास, रवीश कुमार, नीरज पाण्डेय, राहुल कुमार, बामशंकर वर्मा, पबीन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

 

रात के अंधेरे में की जाती है माइका की तस्करी : सूत्र

 

सूत्रों की मानें तो धंधेबाज द्वारा रात के अंधेरे में ही अवैध माइका की तस्करी की जाती है। धंधेबाजों द्वारा जंगलों से रात्रि में ही ट्रैक्टर में माइका लोड कर गड़कुरा होते हुए गांवा के तराई भेजा जाता है। जहां से इसकी सप्लाई कोडरमा में की जाती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

रहती है तगड़ी चौकसी

 

अवैध माइका परिवहन के समय धंधेबाजों की तगड़ी चौकसी रहने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि ढ़िबरा लोड वाहन निकालते समय रास्ते से गुजरने वाले सभी जगहों पर आदमी लगे रहते हैं ताकि पल – पल की जानकारी उन्हें मिलती रहे।

चर्चा तो यह भी है कि माइका परिवहन के लिए धंधेबाज टीम की तरह काम करते हैं। इस टीम में लगभग डेढ़ दर्जन लोग होते हैं जो ढ़िबरा ले जाने वाले रास्ते पर जगह -जगह तैनात रहते हैं। फिलहाल कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप का माहौल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories