TOP BANNER
Sponsored

सीबीआई और आयुक्त को सीपीआई ने मनरेगा में भष्ट्राचार को लेकर दिया शिकायत पत्र, की कार्यवाही की मांग

गिरिडीह : मनरेगा में व्याप्त भष्ट्राचार के मामले पर सीपीआई के सचिव और मजदूर नेता देव शंकर मिश्र ने सीबीआई और आयुक्त हजारीबाग को लिखित शिकायत पत्र देकर बीडीओ गिरिडीह, गांडेय , मनरेगा बीपीओ गिरिडीह गांडेय और कनीय अभियंता पर भष्ट्राचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। श्री

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 23, 2023 Jun 23 61 Views
Share

गिरिडीह : मनरेगा में व्याप्त भष्ट्राचार के मामले पर सीपीआई के सचिव और मजदूर नेता देव शंकर मिश्र ने सीबीआई और आयुक्त हजारीबाग को लिखित शिकायत पत्र देकर बीडीओ गिरिडीह, गांडेय , मनरेगा बीपीओ गिरिडीह गांडेय और कनीय अभियंता पर भष्ट्राचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

श्री मिश्र ने कहा कि लोक कल्याणकारी योजना मनरेगा जो ग्रामीण क्षेत्र के किसान के लिए लाभकारी योजना है इस योजना में भष्ट्राचार चरम सीमा पर है । जिला प्रशासन द्वारा जांच में निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाती है और प्रखंड के पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जनता परेशान है। मनरेगा में करोड़ों के घोटाले होने की आशंका है। बागबानी के अंतर्गत वृक्षारोपण योजना में वृक्षारोपण नहीं किया गया । डोभा निर्माण में जेसीबी से खुदाई हुई है । ग्रामीण सड़क निर्माण योजना में पक्की सड़क पीसीसी बनाई गई है । ग्रामीण क्षेत्र के मज़दूरों को काम नहीं मिला और मजदूर गिरिडीह से बाहर पलायन कर रहे है ।

नेता देव शंकर मिश्र ने कहा कि सीपीआई जल्द ही किश्तवार पर्चा निकालकर मनरेगा में व्याप्त भष्ट्राचार का पदार्फाश करेगी । साथ ही धरना प्रदर्शन आदि आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories