AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जुआ खेलने के लिए रुपए मांग रहा था युवक, पत्नी को कमरे से बाहर कर उठाया खौफनाक कदम

बिरनी। गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह गांव में 32 वर्षीय नरेश विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर ‘आत्महत्या’ कर ली। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, नरेश विश्वकर्मा जुआ खेलने के लिए पत्नी से रुपए मांग रहा था।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 13, 2026 Oct 13 252 Views
Share

बिरनी। गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह गांव में 32 वर्षीय नरेश विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर ‘आत्महत्या’ कर ली। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, नरेश विश्वकर्मा जुआ खेलने के लिए पत्नी से रुपए मांग रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद नरेश ने पत्नी को कमरे से बाहर कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

पत्नी दरवाजा खुलवाने के लिए चीखती-बिलखती रही। जब तक कमरे का दरवाजा खोला गया, तब तक नरेश की ‘मौ’त’ हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नरेश की ‘मौ’त’ से पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

परिजनों ने जुआ खेलने के लिए रुपए मांगने की बात बताई है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories