TOP BANNER
Sponsored

BNS DAV की छात्रा महिमा लोहानी ने UPSC द्वारा आयोजित IES परीक्षा में लहराया परचम, प्राप्त किया 38 वां स्थान

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल की छात्रा महिमा लोहानी ने पूरे भारत में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा-2021 में 38 वां रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बता दें कि इस्पात व्यवसायी, गया निवासी विनोद लोहानी व ममता लोहानी की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 1, 2022 Apr 1 40 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल की छात्रा महिमा लोहानी ने पूरे भारत में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा-2021 में 38 वां रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

बता दें कि इस्पात व्यवसायी, गया निवासी विनोद लोहानी व ममता लोहानी की पुत्री महिमा लोहानी गिरिडीह में पावर हाउस मोहल्ले में रहकर कक्षा सातवीं से 12 वीं तक की शिक्षा बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल गिरिडीह से प्राप्त की ।

शुरूआत से ही महिमा लोहानी होनहार छात्रा रही और 10 वीं सीबीएसई परीक्षा में 92.6 % व 12 वीं सीबीएसई परीक्षा में 95.6% अंक प्राप्त कर गिरिडीह जिला टॉपर रही। इसके पश्चात बी आई टी सिंदरी धनबाद से विद्युत अभियांत्रिकी मे स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में झारखंड विद्युत संचरण निगम लिमिटेड में सहायक कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

MIDDLE
Sponsored

महिमा का बचपन से लक्ष्य था कि वे अभियांत्रिकी के क्षेत्र में कुछ बेहतर करें इसलिए उसने अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत कर, कार्यरत होने के बावजूद कड़ी मेहनत से पढ़ाई की और आई ई एस परीक्षा-2021 में सफल हुई। महिमा लोहानी ने यूपीएससी की आई ई एस परीक्षा में अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत को अनिवार्य माना और बताया कि अधिकतर युवा कड़ी मेहनत तो करते हैं, लेकिन विषय में रुचि न होने के कारण अच्छे अंक नहीं हासिल कर पाते। इसलिए अपनी रुचि के विषय को चुने और एक सैनिक की भांति अपने टारगेट को तय कर कड़ी मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

छात्रा की सफलता पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आई ई एस परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और लाखों प्रतिभागियों को इसे पास करने के लिए सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है कुछ छात्र असफलताओं से हारकर प्रयास छोड़ देते हैं, जबकि कुछ प्रतिभागी परीक्षा को पास करके ही दम लेते हैं। मेरे विद्यालय की छात्रा महिमा लोहानी इसका उदाहरण है और युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories