TOP BANNER
Sponsored

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी समेत अन्य ने किया रक्तदान

डीसी ने सभी से बढ़चढ़ कर रक्तदान करने को लेकर की अपील गिरिडीह : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के चौथे स्थापना दिवस पर शुक्रवार को गिरिडीह सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की खास बात यह रही कि शिविर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, सिविल सर्जन शिव प्रसाद

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 1, 2022 Apr 1 50 Views
Share

डीसी ने सभी से बढ़चढ़ कर रक्तदान करने को लेकर की अपील

गिरिडीह : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के चौथे स्थापना दिवस पर शुक्रवार को गिरिडीह सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की खास बात यह रही कि शिविर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा, रेडक्रॉस समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों व बैंक कर्मियों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। बताया गया कि शिविर 50 यूनिट रक्तसंग्रह किया जाएगा।

शिविर के बाबत डीसी श्री लकड़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी स्वस्थ व्यक्ति को संकोच छोड़कर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है एवं न ही किसी प्रकार की कमजोरी महसूस होती है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से इस मुहिम में आगे बढ़कर सहयोग करने एवं रक्तदान करने की अपील की।

वहीं रीजनल मैनेजर अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान से कईयों की जिंदगियों को बचाया सकता है। खून के अभाव में किसी की जान न जाए, इसके लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। सभी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते है। उनके रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्तियों की जान बच सकती है।

MIDDLE
Sponsored

शिविर के सफल संचालन में रेडक्रॉस के पदाधिकारियों व बैंक कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories