TOP BANNER
Sponsored

न्यू मुरली मनोहर में लकी डॉ का हुआ आयोजन, उपहारों की हुई बौछार

ग्राहकों में दिखी ख़ुशी गिरिडीह : शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित वर्षों पुरानी इलेक्ट्रोनिक्स की नामी प्रतिष्ठान न्यू मुरली मनोहर म्यूजिकल स्टोर के द्वारा वर्षगांठ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के बीच लकी ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बताया गया कि स्टोर के द्वारा खरीदारी करने वाले एक हजार ग्राहकों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 27, 2023 Jan 27 52 Views
Share

ग्राहकों में दिखी ख़ुशी

गिरिडीह : शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित वर्षों पुरानी इलेक्ट्रोनिक्स की नामी प्रतिष्ठान न्यू मुरली मनोहर म्यूजिकल स्टोर के द्वारा वर्षगांठ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के बीच लकी ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बताया गया कि स्टोर के द्वारा खरीदारी करने वाले एक हजार ग्राहकों के बीच कूपन का वितरण किया गया था. वहीं ग्राहकों के बीच कार्यक्रम कर पूरी पारदर्शिता के साथ पुरुस्कार का वितरण किया गया.

 

इस वर्ष आयोजित लकी ड्रा में प्रथम पुरुस्कार के विजेता शहर के बस स्टैंड रोड निवासी लक्ष्मण पासवान रहे. इन्हें पुरुस्कार में एयर कंडीशन मिला. वहीं दूसरा प्राइज ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाले राजन पंडित का उठा. जिन्हें उपहार में 43 इंच की एलइडी टीवी दी गयी. इसी तरह ड्रा में तीसरा नाम मधुबन के रामानुज सिंह का आया इन्हें उपहार में फ्रिज मिला. जबकि चौथा नाम बदडीहा के चरकू का आया जिन्हें उपहार में वाशिंग मिली. एक के बाद एक यहां कुल 48 कूपन निकाले गए और कूपन में नाम आने वाले ग्राहकों को एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद उपहार के रूप में दिया गया. कार्यक्रम के दरम्यान उपहार पाकर खरीदार बेहद ही खुश नज़र आए और न्यू मुरली मनोहर के संचालकों का आभार व्यक्त किया.

 

ग्राहकों की संतुष्टि और विश्ववास के कारण प्रतिष्ठान ने 76 वर्षों का सफ़र किया पूरा

 

इस बाबत संचालक अर्जुन राम गुप्ता और आशीष गुप्ता ने बताया कि न्यू मुरली मनोहर गिरिडीह की काफी पुरानी इलेक्ट्रोनिक्स दुकान हैं. 26 जनवरी के अवसर पर ही 76 वर्ष पूर्व दुकान की शुरुआत की गयी थी. उस समय से लेकर आजतक यहां सभी नामी ब्रांडेड कंपनियों के उपकरण ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाते रहे हैं. कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और विश्ववास के कारण प्रतिष्ठान ने 76 वर्षों का सफ़र पूरा कर लिया है. बताया कि प्रत्येक वर्ष दुकान में लकी ड्रा प्रतियोगिता आयोजित कर ग्राहकों  के बीच उपहार वितरण किया जाता है. आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा. .

MIDDLE
Sponsored

 

ये थे मौजूद

लकी ड्रा अवसर पर प्रतिष्ठान में कार्यरत कन्हैया, सरवर, अमन, अशोक मनजीत, दीपक, संतोष, शाहिद, महमूद, सुरेश, अश्मित समेत काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे.

 

खंडोली डैम में मिला लापता युवक का शव देखें वीडियो न्यूज़ 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories