TOP BANNER
Sponsored

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से फरार प्रेमी जोड़ा बरामद

सरिया : हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से एक प्रेमी जोड़े को आरपीएफ ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल हजारीबाग हॉस्टल में रहकर पढ़ते थे। पकड़े गए जोड़े में एक 20 वर्षीय युवक व 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा शामिल है। इस बाबत हजारीबाग रोड के निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने बताया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 25, 2021 Mar 25 59 Views
Share

सरिया : हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से एक प्रेमी जोड़े को आरपीएफ ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल हजारीबाग हॉस्टल में रहकर पढ़ते थे। पकड़े गए जोड़े में एक 20 वर्षीय युवक व 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा शामिल है।

इस बाबत हजारीबाग रोड के निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों ने बुधवार की रात दोनों को देखा और संदेह होने पूछताछ की। दोनों के पास से उड़ीसा के पूरी का टिकट था। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि पढ़ाई के दौरान दोनों को प्यार हो गया और वे विवाह हेतु जगरनाथपुर जा रहे थे। घटना की जानकारी आरपीएफ के द्वारा परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन स्टेशन पहुंचे और गवाहों के बीच दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories