AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुण्यतिथि पर याद किये गये भगवान बिरसा, आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गिरिडीह इकाई ने दी श्रद्धांजलि गिरिडीह : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गिरिडीह इकाई के द्वारा मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर भगवान बिरसा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया गया. इसके


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गिरिडीह इकाई ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गिरिडीह इकाई के द्वारा मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर भगवान बिरसा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया गया. इसके बाद संघ के पदाधिकारियों के द्वारा भगवान बिरसा के द्वारा किए गए कार्यों और उसकी महत्ता के बारे में चर्चा की गई.शिक्षक श्यामदेव राय ने उनके अल्पकाल के जीवन में किए गए अमूल्य योगदान को याद किया. प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद ने भगवान बिरसा के अंग्रेजों के खिलाफ छेड़े गए उलगुलान की चर्चा की.

प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहां कि जिस प्रकार आज दुनिया कोरोना जैसे आपदा से पीड़ित है और हम पूरा विश्व के साथ इस विपरीत परिस्थिति में इस से लड़ते हुए अपना मार्ग आगे बनाते चले जा रहे हैं ठीक उसी प्रकार गुलामी के दरमियान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बदौलत गुलामी रूपी आपदा और मुसीबत को हटाने के लिए जी जान लगाकर मेहनत और परिश्रम किया था.

कहा कि आज यह उसकी मेहनत और परिश्रम का फल है कि हम सभी आजाद वातावरण में जी रहे हैं. भगवान बिरसा के जीवनी से उनके कार्यों से हम शिक्षकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए. उनके आदर्श हमें एक सभ्य समाज शिक्षित समाज छात्र हित और शिक्षक हित में किसी भी मुसीबत का सामना डट कर करना है. जब हौसले बुलंद हो तो अकेले भी मंजिल की ओर आगे बढ़ सकते हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

समस्याओं के बारे में भी की गई संक्षेप में चर्चा

इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी संक्षेप में चर्चा की गई और उनके हित में संघ सदैव तत्पर रहेगा यह निश्चय किया गया. पुण्यतिथि पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने भी अपने विचार और भगवान बिरसा के आदर्श के बारे में बताया.

ये रहे मौजूद

मौके पर शिक्षिका सोनम कुमारी, सत्यनारायण प्रसाद, श्यामदेव राय, खूब लाल पंडित, मुन्ना कुशवाहा, दीपक राय, चंद्रमणि प्रसाद, महेंद्र प्रसाद दांगी, जितेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार,  मोहम्मद अख्तर अंसारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories