Video : गांडेय के कारीपहरी में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गांव सील, पहुंचे अधिकारी

गिरिडीह : जिले के गांडेय प्रखंड के कारिपहरी गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज के पुष्टि होते ही प्रशासनिक महकमा एलर्ट हो गया है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा, एसडीएम प्रेरणा दीक्षित समेत चिकित्सा कर्मी व पदाधिकारी मंगलवार की दोपहर गांव पहुंचे और इलाके का जायज़ा लिया।

मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है। वहीं गांव को सील कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू घोषित किया है। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त ने सभी से ऐहतियात बरतने की अपील की है। बता दें कि जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है। वहीं इस संक्रमण से एक महिला मरीज ठीक हो चुकी है।

 

अयोग्य कार्डधारी सरेंडर करें राशन कार्ड , वरना फाइन के साथ होगी कार्रवाई

गिरिडीह : वैसे राशन कार्डधारी जो कि सम्पन्न होने के बावजूद राशन का उठाव कर रहे हैं उन्हें प्रशासन के द्वारा फौरन कार्ड सरेंडर का आदेश दिया गया है। यदि अयोग्य लोग कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो जांच कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी डीएसओ सुदेश महतो ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि जिले में 67 हजार राशनकार्ड का आवेदन लंबित है। उसको लेकर सभी एमओ को निर्देश दिया गया है कि जांच कर कार्रवाई आगे बढ़ाएं। डीएसओ ने कहा कि अयोग्य लोग स्वेक्षा से कार्ड जमा कर दें वरना 12 % ब्याज के साथ वसूली के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक कर जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से