प्रदेशों से लौटे प्रवासी मजदूरों के होम क्वारेंटाइन में नहीं रहने से ग्रामीणों में दहशत

गिरिडीह : जिले के गांडेय प्रखंड के रसनजोड़ी पंचायत के सागरभंगा गांव के ग्रामीणों ने दूसरे प्रदेश से लौटे प्रवासी … Read more

दिवंगत सिपाही के घर पहुंचे एसपी सुरेंद्र झा, दिया सहयोग

बेंगाबाद (गिरिडीह) : एसपी सुरेंद्र कुमार झा गुरुवार को दिवंगत सिपाही बाबूलाल हांसदा के बेंगाबाद स्थित गहिरजोर गांव पहुंचे और परिजनों का ढांढ़स बंधाया। वहीं संकट झेल रहे परिवार को राशन व आर्थिक सहयोग दिया।

बता दें कि बाबूलाल हांसदा पाकुड़ जिला पुलिस में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनका परिवार भारी संकट से गुजर रहा था। लॉकडाउन के कारण परिवार को सरकारी मदद भी नहीं मिल पा रही थी। जिस कारण परिवार पत्तल आदि बनाकर जीवकोपार्जन को विवश था।

मीडिया में खबर आने के बाद आज एसपी श्री झा थाना प्रभारी व पूरी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। और दुःखी परिवार का ढांढ़स बंधाया। एसपी श्री झा ने कहा कि विभागीय लाभ दिलाए जाने को लेकर सम्बंधित जिले से वे बात करेंगे।

मौके पर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में परिवार को दिक़्क़त न हो इसको लेकर अपने स्तर से कुछ मदद देने का कोशिश की है। कहा कि हमलोगों का संकल्प है कि किसी को भी आपदा के इस घड़ी में भूख से मरने नहीं दिया जाएगा और हमलोग इसका पालन कर रहे हैं।

डुमरी व जमुआ में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, पढ़ें क्या है ताजा अपडेट

गिरिडीह : बुधवार की देर शाम जिले में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के पुष्टि होते ही जिला प्रशासन के द्वारा देर रात सभी संक्रमित मरीजों को बदडीहा स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट करा दिया गया है। डुमरी में मिले पीड़ित भंडारों, ससारखो एवं नावासार के हैं। वहीं जमुआ की महिला मरीज चनमनो गांव की है। बता दें कि पहले से ही चनमनो गांव में एक कोरोना पॉजिटिव है। 4 पॉजिटिव मरीजों में 3 गुजरात के सूरत से लौटे थे। जबकि नावासार का पीड़ित महाराष्ट्र से लौटा था।

इधर गुरुवार की सुबह सम्बंधित इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। गांव व आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

4 पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद पूरे जिले में अब तक 10 मामले मिले हैं। जिसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 9 है। जबकि एक महिला पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। एक्टिव 9 मामलों में 8 संक्रमित गुजरात के सूरत से जबकि एक महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी मजदूर हैं।