मकान मालिक का बेटा ही निकला बैंक में चोरी मामले का मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

एसपी सुरेंद्र झा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड में संचालित झारखंड स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड मिर्जागंज शाखा में चोरी मामले का उद्द्भेदन पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने इस कांड के मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोच लिया है। वहीं इनके पास से चोरी किये गए रुपयों की बरामदगी कर ली गई है।

बुधवार को पुराना पुलिस लाइन में एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 मई की रात में अज्ञात अपराधियों के द्वारा दरवाजा का पैनल व अलमीरा तोड़ कर शाखा से 2 लाख 6 सौ 43 रुपये की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद शाखा प्रबंधक अरुण सिंह के आवेदन पर कांड संख्या 103/2020 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/2291579661136670/

वहीं उनके द्वारा खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच की गई। बताया कि जांच के दौरान गुप्तचर व तकनीकी सहयोग से कांड में शामिल रवि कुमार, अशोक मिस्त्री और लालो उर्फ लालजीत साव को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर रवि कुमार के पास से 60 हजार 9 सौ, लालजीत के पास से 52 हजार और अशोक मिस्त्री के पास से 24 हजार 3 सौ रुपये, एक हथौड़ी, पेचकस, तीन मोबाइल बरामद किए गए। इसके साथ ही 63 हजार 443 रुपये इनलोगों ने खर्च कर दिए जाने की बात स्वीकार कर ली है।

पूर्वनियोजित तरीके से की चोरी

एसपी श्री झा ने बताया कि कांड का मास्टरमाइंड रवि कुमार के पैतृक आवास में ही बैंक की शाखा संचालित है और इसके नीचे प्रज्ञा केंद्र चलता है। रवि मकान मालिक पूरण महतो का पुत्र है। बताया कि तीनों ने स्वीकारोक्ति बयान में स्पष्ट किया कि प्लान बनाकर तीनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

एसपी ने दी टीम को बधाई

कांड के उद्द्भेदन पर एसपी श्री झा ने पूरी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताते हुए सभी को बधाई दी साथ ही कहा कि सभी को पुरस्कृत करने के लिए इनके नाम को मुख्यालय भेजेंगे।

टीम में ये थे शामिल

टीम का नेतृत्व खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने किया। जबकि टीम में अंचल निरीक्षक जमुआ विनय कुमार राम, थाना प्रभारी संतोष कुमार, अभिषेक कुमार रंजन, सुमंत प्रसाद, मनीता कुमारी, मनीष कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, मनोज पूर्ति, जोधन महतो शामिल थे।

डीसी व एसपी ने किया हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कल आएगी स्पेशल ट्रेन

मुम्बई से पहुंचेंगे 800 प्रवासी मजदूर

गिरिडीह : महाराष्ट्र राज्य के पनवेल से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के प्रवासी मजदूर सोमवार को विशेष ट्रेन के माध्यम से वापस झारखंड राज्य आ रहे हैं। स्पेशल ट्रेन पनवेल से चलकर सुबह 9 बजे हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में लगभग 800 प्रवासी मजदूर/व्यक्ति हैं। मजदूरों के आगमन के मद्देनजर रविवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा रविवार को सरिया हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे और पूरे स्टेशन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1337298393110604/

किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि श्रमिकों के आगमन को लेकर बगोदर सरिया, हजारीबाग रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया है।इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु बैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दंडाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गई है।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए फूड पैकेट और पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर की गई है। जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सैनिटाइज बसों में बैठाकर मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया जाएगा। इससे पहले सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल उपलब्ध कराया जाएगा।

ये थे उपस्थित

निरीक्षण के क्रम में एसडीओ रामकुमार मंडल, एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो, रेलवे स्टेशन मास्टर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सरिया, बगोदर बीडीओ, सरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

शिक्षाविद अवधेश किशोर प्रसाद सिंह का निधन, माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक

गिरिडीह : शिक्षाविद अवधेश किशोर प्रसाद सिंह के निधन पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक है. बताया … Read more

राहत : दो पॉजिटिव मरीज हुए स्वस्थ, फूल बरसाकर किया गया अस्पताल से विदा

मरीजों ने जिला प्रशासन, चिकित्सा कर्मियों का किया शुक्रिया अदा गिरिडीह : गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के भंडारों तथा … Read more